Advertisement
Advertisement

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट…

Palamu Murder : झारखंड के पलामू जिले से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक प्रेम कहानी ने खौफनाक मोड़ लेते हुए एक युवक की जान ले ली। मामला नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के पिपरहवा जंगल का है, जहां 31 जुलाई को सरफराज खान नामक युवक का शव बरामद हुआ था। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

Palamu Murder :  नाबालिग पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची साजिश

पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। सरफराज की हत्या की साजिश उसकी नाबालिग पत्नी और उसके प्रेमी समीर शाह ने मिलकर रची थी। 16 वर्षीय पत्नी की शादी कुछ समय पहले ही लातेहार निवासी सरफराज खान से हुई थी, लेकिन उसका पहले से समीर शाह नामक युवक से प्रेम संबंध था।

Palamu Murder :  पहले शराब पिलाई फिर कर दी हत्या

चौंकाने वाली बात यह रही कि समीर ने न सिर्फ इस शादी में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि शादी के बाद सरफराज से दोस्ती भी कर ली। एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, घटना वाले दिन नाबालिग ने पति को फोन कर मिलने बुलाया। सरफराज समीर से मिलने पहुंचा, जहां उसे पहले शराब पिलाई गई और नशे में होने के बाद समीर ने पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने पहले नाबालिग पत्नी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेजा और अब मुख्य आरोपी समीर शाह को भी दबोच लिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि नाबालिग की शादी के मामले में सीडब्ल्यूसी रिपोर्ट के आधार पर परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...