Giridih सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, व्यवस्था देख भड़के-ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को टर्मिनेट करने का निर्देश

Giridih : राज्य के स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव अजय कुमार आज गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की जर्जर स्थिति और अव्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं देखकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए कई सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है, दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर पर अस्पतालों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Giridih : ड्यूटी से गायब डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इस पर भड़कते हुए सचिव अजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो कर्मचारी और डॉक्टर अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर टर्मिनेट किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि गैरहाजिर कर्मियों की सूची बनाकर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Giridih : तीन महीने में दिखेगा सुधार, मिलेगी MRI की सुविधा

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आने वाले तीन महीनों के भीतर गिरिडीह सदर अस्पताल की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों, स्टाफ और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द सदर अस्पताल में MRI जांच की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मरीजों से की बातचीत, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने उनसे इलाज, दवा, सफाई, खानपान और अन्य मूलभूत सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उपायुक्त और सिविल सर्जन भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव , सिविल सर्जन समेत जिला स्वास्थ्य समिति और प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Palamu Breaking : धान रोपते वक्त गिरी बिजली, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren… 

Ranchi Crime : रात के सन्नाटे में लूट की कोशिश, हथियार और लूट का सामान दो अपराधी गिरफ्तार… 

Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर… 

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...