कुरकुरे के बीच छिपा कर लाया गया था वो…, सुपौल पुलिस ने…

सुपौल: सुपौल पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक में कुरकुरे के के कार्टून के बीच छुपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। सुपौल के एसपी सरथ आर एस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जदिया-त्रिवेणीगंज मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 323 कार्टून में बंद 2,907 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि कंटेनर में शराब को कुरकुरे के कार्टून के बीच छिपाकर लाया जा रहा था। मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर का नाम राजस्थान जयपुर के श्याम सिंह शेखावत और मधेपुरा कुमारखंड के मनीष कुमार बताया गया है।

एसपी शरथ आर एस ने बताया कि शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनो तस्करों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गेमिंग एप के माध्यम से करते थे ठगी, 6 साइबर ठग गिरफ्तार…

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...