झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट: छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में 68 दिन में 1019 मिमी बारिश

रांची: झारखंड में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के छह जिलों — देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज — में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए 8 अगस्त को येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में दर्ज की गई, जहां 35 मिमी पानी बरसा। वहीं, रांची में शाम को 3 मिमी, जमशेदपुर में 30 मिमी और बोकारो में 4 मिमी बारिश हुई। मेदिनीनगर में छिटपुट वर्षा देखने को मिली। पिछले 24 घंटों में पश्चिम सिंहभूम के डुमुरिया में सर्वाधिक 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस साल 1 जून से अब तक रांची में 1019.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से 70% अधिक है। झारखंड में पूरे मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) में औसतन 1023 मिमी बारिश होती है, जबकि रांची ने यह आंकड़ा सिर्फ 68 दिनों में लगभग पूरा कर लिया है। पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1235 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 96% अधिक है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगस्त माह में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद कहीं-कहीं वज्रपात एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को रांची जिले में कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...