रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2025 में दी 40000 से ज्यादा नौकरियां

Desk. भारत की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी, रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 40 हजार से अधिक नौकरियां पैदा की हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2025 तक रिलायंस रिटेल में 2,47,782 कर्मचारी काम कर रहे थे। एक साल पहले यह तादाद 2,07,552 थी। रिटेल सेगमेंट में रिलायंस रिटेल सबसे अधिक नौकरियां देने वाली कंपनियों में से एक है।

रोजगार में वृद्धि की यह कहानी, कंपनी के रिटेल सेगमेंट में निरंतर विस्तार से जुड़ी है। इस वित्त वर्ष रिलायंस रिटेल ने 2,602 नए स्टोर खोले, इसके साथ ही देश भर में रिलायंस रिटेल के कुल स्टोर्स की संख्या 19,340 हो गई है। यह स्टोर्स 7 करोड़ 74 लाख वर्ग फुट से अधिक में फैले हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तिय नतीजों की घोषणा पर कहा था “वित्त वर्ष 2025 में, हमने स्टोर नेटवर्क में रणनीतिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्देश्य ऑपरेटिंग कार्यकुशलता को बढ़ाना और दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूती देना था।”

विस्तार के साथ रिलायंस रिटेल अपनी क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। कंपनी ने बताया कि वह ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए अपने कर्मचारियों और तकनीक में लगातार निवेश कर रही है। उन्नत प्रशिक्षण मॉड्यूल से लेकर कर्मचारियों को डिजिटल उपकरणों से लैस करने तक, रिलायंस रिटेल एक बेहतरीन, भविष्य के लिए तैयार और ग्राहक केंद्रित कार्यबल तैयार कर रही है।

किराना, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य और फार्मेसी तक के सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यबल सशक्तिकरण पर ऐसे समय में जोर दिया जा रहा है, जब भारत का रिटेल सेगमेंट नए उच्च सेवा मानकों को स्थापित कर रहा है। अपनी मानव पूंजी और तकनीकी आधार, दोनों में निवेश करके, रिलायंस रिटेल इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...