Gumla: तालाब में डूबने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र के महूगांव से एक दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार देर शाम गांव की 18 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, युवती खेत में काम करके घर लौट रही थी। रास्ते में वह गांव के लबालब भरे तालाब में हाथ-पैर धोने गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई।

Gumla: डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कुछ देर तक जब वह नजर नहीं आई, तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की और तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gumla: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया है। वहीं घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...