Advertisment

दोस्तों संग शराब पीने निकला था युवक लेकिन…, लोगों ने जब देखा तो…

भागलपुर: भागलपुर में शराब पार्टी करने निकले युवक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव लोगों ने शुक्रवार की सुबह देखा जिसके बाद जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना भागलपुर के नौगछिया पुलिस जिलांतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव की है जबकि मृतक की पहचान स्थानीय छोटू रजक के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार युवक का शव स्थानीय महंत बाबा स्थान के पास शुक्रवार की सुबह पूजा करने गई महिलाओं ने देखा जो कि गमछा से ढंका हुआ था। लोगों ने बताया कि युवक शराब का आदी था और वह बीती शाम भी अपने किसी दोस्त के साथ शराब पीने निकला था। शराब पार्टी के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें – दरभंगा बस स्टैंड में फायरिंग के आरोपी अब तक नहीं हो सके गिरफ्तार, पुलिस ने उठाया सख्त कदम…

पुलिस ने घटनास्थल से कई अन्य आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है। लोगों ने बताया कि सुबह में जब महिलाएं महंत बाबा स्थान पूजा करने के लिए आई तो उनलोगों ने गमछा से ढंका हुआ शव देखा। पहले तो लोगों ने सोचा कि अचेत है लेकिन गमछा हटाया तो उसका सर कटा हुआ देखा। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नामीबिया के विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में IIBM के ए के नायक ने किया संबोधित, कहा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...