अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में आरोपी मोनू हुआ गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

पटना: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सोनू मोनू गैंग के मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मोनू को बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।। बाढ़ एएसपी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोनू बरौनी आने वाला है जहां से वह बाढ़ आयेगा। सूचना के आधार पर पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बरौनी जंक्शन पर कामाख्या बरौनी ट्रेन से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इसी वर्ष जनवरी में बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग की थी। इस मामले में दोनों पक्षों से अलग अलग मामले दर्ज कराए गए थे जिसमें पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जबकि मोनू सिंह लगातार फरार चल रहा था। इस मामले में अनंत सिंह जेल से छूट कर गुरुवार को ही बाहर आए हैं और अब पुलिस ने मोनू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  SIR में लगे BLO की प्रखंड कार्यालय में बिगड़ी तबियत, PMCH रेफर

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...