Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के बाढ़ इलाके से है जहां मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव की है जहां एक अनंत सिंह एक मामले में लोगों से बंटवकरने पहुंचे थे। इसी दौरान सोनू – मोनू गैंग के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि घटना में किसी तरह की हताहत नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि सोनू मोनू गैंग के किसी सदस्य ने गांव के एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की और सभी को घर में बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह गैंगस्टर के घर पर बातचीत करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें देखते ही सोनू मोनू गैंग के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गैंग के लोगों ने करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग की।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। हालांकि इस दौरान कोई हताहत की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस बल ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दी है। मामले में डीएसपी राकेश कुमार ने गोलीबारी के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भाजपा कार्यालय में BPSC अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस ने लिया हिरासत में…

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट
Mokama Mokama Mokama

Mokama

Highlights

रामगढ़ में मतदाताओं के लिए बड़ा अपडेट! 3 दिन तक सभी...

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन ने 2026 के लिए वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में सुधार की तैयारी तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

भभुआ में अतिक्रमण अभियान पर बवाल, ठेला क्षतिग्रस्त होने से फुटपाथी...

कैमूर : भभुआ के एकता चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेला क्षतिग्रस्त होने से नाराज फुटपाथी दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन...

Dhanbad News: घर से निकले बुजुर्ग की झाड़ियों में मिली लाश,...

Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में सनसनी फैल गई जब महुदा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुलटांड बस्ती के...