Advertisment

झारखंड में 15 अगस्त को दोपहर बाद बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

रांची: मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 12, 13 और 14 अगस्त को रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 15 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद बारिश होने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के झोंके और वज्रपात की संभावना है। 12 अगस्त को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 13 अगस्त को दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में दुमका में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून 2025 से अब तक रांची में 1042.1 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य 619.3 मिमी से 68 प्रतिशत अधिक है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 1263 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 694.4 मिमी से 94 प्रतिशत अधिक है।


Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...