झारखंड में अगले पांच दिन तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

रांची:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची केंद्र ने राज्य के लिए अगले पांच दिनों का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गरज-चमक जारी रहेगी, जबकि कुछ जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसूनी ट्रफ रेखा इस समय फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए उत्तर-पूर्वी भारत और अरुणाचल प्रदेश तक सक्रिय है, जिससे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवातीय प्रणाली के प्रभाव से राज्य में नमी और बादल का दौर बढ़ गया है।

झारखंड में 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में पश्चिम सिंहभूम के सुदूर दुरीया (अश्विन सिंहभूम) में सबसे अधिक 75.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 35.4°C (सरायकेला-AWS) और न्यूनतम 20.5°C (लातेहार-AWS) दर्ज किया गया।

झारखंड में अगले पांच दिन का पूर्वानुमान (08–12 अगस्त 2025)
झारखंड में जारी चेतावनी

मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को भी कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

झारखंड में जिलावार तापमान पूर्वानुमान (07–11 अगस्त)

रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गुमला में अधिकतम तापमान 28°C से 31°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तापमान 34°C तक पहुंच सकता है।

झारखंड में बारिश का आंकड़ा (01 जून से 07 अगस्त 2025 तक)

राज्य में औसतन 830 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 43% अधिक है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 1235 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि गढ़वा में सबसे कम 566.9 मिमी वर्षा हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Vaishali International Buddhist Conference 2026: वैशाली में जुटेंगे बौद्ध देशों के...

Vaishali International Buddhist Conference 2026, पटना: बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 की...

Dehri Pickup Accident 2026: डेहरी में प्याज लदे पिकअप ने दो...

Dehri Pickup Accident 2026, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी इलाके में शुक्रवार को जख्खी बिगहा सर्विस लेन पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो...

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...