कुत्ता और ट्रैक्टर के बाद अब कैट कुमार की बारी, आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन मिलने पर…

रोहतास: आवास प्रमाण पत्र –  इन दिनों बिहार में आमजन की सुविधा का दुरुपयोग का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों राज्य के विभिन्न जिलों में कुत्ता, ट्रैक्टर समेत अन्य चीजों के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने या आवेदन के मामले सामने आए। अब रोहतास में एक बार फिर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए बिल्ली का आवेदन मिला है।

बिल्ली के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बन गया वहीं डीएम ने आवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामला रोहतास के नासरीगंज प्रखंड का है जहां आवासीय के लिए ऑनलाइन मोड में एक बिल्ली का आवेदन प्राप्त हुआ है।

IMG 20250811 WA0067 22Scope News

आवास प्रमाण पत्र :

आवेदन में नाम की जगह पर कैट कुमार, पिता का बम कैटी बॉस और माता का नाम कैटीया देवी लिखा है। वहीं पता प्रखंड क्षेत्र के आतामीगंज का दिया गया है। बिल्ली के नाम आवेदन प्राप्त होने के बाद अब पूरे मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पिंक टॉयलेट में उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड भी, किया जायेगा 100 सीटों के टॉयलेट का निर्माण

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...