IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं, दिसंबर में करेंगे फैसला

Desk. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत में अभी समय बाकी है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं पहले से ही तेज हो गई हैं। पांच बार CSK को चैंपियन बना चुके धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास अभी फैसला लेने के लिए समय है और वे दिसंबर 2025 तक इस बारे में कोई निर्णय लेंगे। धोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास निर्णय लेने के लिए अभी भी समय है। मेरे पास दिसंबर तक का वक्त है। इसलिए मैं कुछ महीने और लूंगा। उसके बाद मैं अपना फैसला ले पाऊंगा।”

धोनी की सर्जरी और प्रदर्शन

गौरतलब है कि IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने IPL 2024 और IPL 2025 में हिस्सा लिया, लेकिन ज़्यादातर मुकाबलों में उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाज़ी की। मैदान पर उनकी रनिंग भी पहले जैसी नहीं दिखी।

IPL 2025 में दोबारा कप्तानी

IPL 2025 में CSK के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने फिर से कप्तानी की कमान संभाली। हालांकि, टीम का प्रदर्शन इस बार निराशाजनक रहा और CSK अंकतालिका में आखिरी पायदान पर रही। अब महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई में टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर IPL 2026 के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे, लेकिन इसका फैसला दिसंबर में लिया जाएगा।

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...