झारखंड सरकार द्वारा इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन : दीपक प्रकाश

Ranchi– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा चार जिलों में इंटरनेट सेवा ठप्प करने को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन  बतलाते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा में इंटरनेट सेवाएं बाधित किया जाना सीधे तौर पर आम लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर हमला है. मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था संभालने में असफल रही सरकार इंटरनेट सेवा पर पहरा लगाकर आम लोगों से अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का काम कर रही है. इंटरनेट अब हवा और पानी की तरह हो चुका है. कई देशों में डिजिटल सेवा की स्वीकार्यता इस कदर बढ़ी है कि वे इंटरनेट को मानवाधिकार घोषित करने की वकालत तक करने लगे हैं.  इस पर थोड़े समय के लिए भी रोक लगाने से सारी गतिविधियां ही ठप्प पड़ जाती हैं और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि सभी स्थानों की तरह इन जिलों में भी ऑनलाइन क्लासेस चल रहे हैं. युवा पीढ़ी वर्क फ्रॉम होम कर रही है. इंटरनेट बंद करने से ऑनलाइन मोटेशन, रजिस्ट्री, बैंकिंग, आधार कार्ड से जुड़े सभी सरकारी और गैर सरकारी गतिविधियां बंद हो गयी.  डिजिटल लेनदेन पूरी तरह ठप्प हो गया. यदि राज्य सरकार सजग रहती, कानून व्यवस्था दुरुस्त रख पाती तो इस प्रकार की घटना ही नहीं होती.

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है. कानून व्यवस्था ध्वस्त है. अपराधी, दंगाई बेलगाम हैं. बेखौफ होकर मॉब लिंचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. सरकार की नाकामी का खामियाजा आम लोगों को भुगतान करना पड़ रहा है. बेहतर होता राज्य सरकार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल करवाने में इंटरनेट को एक शक्ति के तौर पर इस्तेमाल करती.

रिपोर्ट- मदन 

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में उछाल से सोना 1%...

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन गिरे। जानें MCX पर गोल्ड-सिल्वर का भाव...