पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक घायल

नवादा : नवादा जिले में हिसुआ पुलिस और डीआईयू की टीम ने एक सनसनीखेज मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद अपराधी के पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मन्झवे पहाड़ी पर हुए मुठभेड़ में आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो राउंड गोली चलाया, जिससे अपराधी जख्मी हो गया।

Goal 7 22Scope News

आरोपी निखिल कुमार को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया

आपको बता दें कि हिसुआ इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले के आरोपी निखिल कुमार को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह मुठभेड़ मंझवे पहाड़ी के समीप हुई। जिसके बाद घायल अपराधी को इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। बता दें कि बदमाश निखिल गया जिले का रहने वाला है।

यह भी देखें :

घटना 25 जुलाई की है, दुकान पर 6 हथियारबंद अपराधियों ने लूट के इरादे से किया था हमला

दरअसल, घटना 25 जुलाई की है। जब हिसुआ के दरबार चौक पर नीरज प्रकाश लाल की इलेक्ट्रिक दुकान पर छह हथियारबंद अपराधियों ने लूट के इरादे से हमला किया था। इस हमले में नीरज और उनके भाई नवीन कुमार घायल हो गए थे, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली नीरज के सिर को छूकर निकल गई थी। इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने निखिल कुमार को इस मामले का मुख्य आरोपी माना था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, इलाज के दौरान एक युवक की मौत…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img