Advertisment

2 पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, पीड़ित पहुंचे SSP कार्यालय, लगायी न्याय की गुहार

गयाजी : गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए खेत जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर वजीरगंज थाने में मामला भी दर्ज किया गया। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर मृतक के परिजन गया एसएसपी आनंद कुमार कार्यालय पहुंचे। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

Goal 7 22Scope News

हमलोग 32 सालों से खेत की जुताई कर रहे हैं – मृतक के बेटे

मृतक जाकिर खान के बेटे ने बताया कि हमलोग 32 सालों से खेत की जुताई कर रहे हैं। जिस पर आपत्ति दावा ठोकते हुए सादिक खान, उनके भतीजे और उनके अन्य परिजन आ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें जाकिर खान की मौत हो गई थी। वहीं उनके बेटे और जाकिर खान के भाई घायल हो गए थे।

यह भी देखें :

आनन-फानन में मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति की हुई थी गिरफ्तारी, 11 लोगों को बनाया गया था नामजद

हालांकि इस मामले में वजीरगंज थाने में फौरन ही आनन-फानन में मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी। 11 लोगों को नामजद बनाया गया था। अब मृतक जाकिर खान के बेटे का कहना है कि दूसरे पक्ष के द्वारा उन लोगों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है व डराया धमकाया जा रहा है। केस वापस लेने की भी बात कही जा रही है। इसी मामले को लेकर आज मृतक जाकिर खान के बेटे गया एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वरीय पुलिस अधीक्षक से इस मामले पर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : आठ दिन में दूसरी सनसनी, SHO ने की खुदकुशी की कोशिश, समय रहते बची जान…

आशीष गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...