पत्रकार का स्टीकर लगाकर शराब की तस्करी, पुलिस के हाथ लगी गाड़ी, तस्कर फरार

जमुई : जमुई पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो चारपहिया वाहन और एक बाइक को भी जब्त किया गया। पहले मामले में पुलिस ने 369 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें तस्करों द्वारा शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। जब्त किए गए दोनों वाहनों में विदेशी शराब की खेप भरी हुई थी।

DIARCH Group 22Scope News

आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

आपको बता दें कि दूसरे मामले में सोनपे क्षेत्र से बबलू कुमार और चंदन कुमार रजक को 55 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : मारपीट में घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कहा- जल्द से जल्द गिरफ्तार हो आरोपी

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...