Advertisment

8 दिन में दूसरी सनसनी, SHO ने की खुदकुशी की कोशिश, समय रहते बची जान

गयाजी : जिले में आठ दिन के भीतर पुलिस महकमे में खुदकुशी का दूसरा मामला सामने आया है। आठ अगस्त को एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल में तैनात दारोगा अनुज कश्यप ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब अतरी थाना के थाध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार की रात में नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की।

DIARCH Group 22Scope News

SHO को DSP सुरेंद्र सिंह ने फोन किया, पर रिसीव नहीं हुआ

आपको बता दें कि रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में चले गए थे। देर रात डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने फोन किया, पर रिसीव नहीं हुआ। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिला। डीएसपी ने थाने के एक पुलिसकर्मी को फोन मिलाने को कहा, लेकिन संजय का फोन वहां से भी नहीं उठा। संदेह होने पर पुलिसकर्मी उनके कमरे की ओर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार लांघकर भीतर पहुंचे तो खून फैला था और थाना अध्यक्ष अचेत पड़े थे। तुरंत उन्हें अतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

दोनों हाथों की नसें कटी थीं। बाएं हाथ में गहरा कट, दाहिने में हल्का – प्रभारी डॉक्टर चंद्रमणि

प्रभारी डॉक्टर चंद्रमणि ने बताया कि दोनों हाथों की नसें कटी थीं। बाएं हाथ में गहरा कट, दाहिने में हल्का। कट सामान्य ब्लेड से किया गया प्रतीत होता है। टांके लगाने के बाद सुबह 4:30 बजे उन्हें होश आया और बातचीत शुरू हुई। सुबह परिजन नवादा से पहुंच गए। बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हालत स्थिर है। पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है। इधर, एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी डिटेल जानकारी नहीं हमारे पास नहीं आई है। डिटेल आने के बाद मीडिया से शेयर किया जाएगा। फिलहाल थानाध्यक्ष की स्थिति नार्मल है।

यह भी पढ़े : SP ऑफिस में तैनात सहरसा के दारोगा ने की खुदकुशी, पत्नी दिल्ली में कर रही UPSC की तैयारी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...