झारखंडवासियों के लिए खुशखबरी, केंद्र से PMAY-G के तहत 222069 नए आवासों की मिली स्वीकृति

रांची. झारखंडवासियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार से 222069 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है।

PMAY-G के तहत 222069 नए आवासों की स्वीकृति

इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात हुई। यह बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में झारखंड राज्य के लिए 2,22,069 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की है।

आगे उन्होंने लिखा, “यह निर्णय झारखंड के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह स्वीकृति अंतिम आवास + 2018 सर्वेक्षण सूची में दर्ज पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने हेतु दी गई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार, जिन्होंने झारखंड के गरीबों और वंचितों के लिए इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को संभव बनाया।”

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...