लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन की चेयरपर्सन ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

समस्तीपुर: समस्तीपुर के लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन की चेयरपर्सन मोनी रानी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए केवल उत्सव का ही नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। मोनी रानी ने अपने संदेश में कहा कि भारत की आज़ादी अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और संघर्ष का परिणाम है।

यह भी पढ़ें – तीन युवकों के साथ एक युवती जा रही थी नेपाल, एसएसबी की टीम ने रोका तो…

लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन की चेयरपर्सन मोनी रानी ने कहा कि हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और निष्ठा के साथ देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं तथा आधुनिक भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में योगदान दें। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन परिवार की ओर से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं और इस दिन को देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ऑपरेशन नया सवेरा ने 9 नाबालिगों को निकाला अंधकार से, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर…

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...