झारखंड में मॉनसून कमजोर, रांची में दिनभर धूप-छांव का असर, 5 जिलों में बारिश का नया रिकॉर्ड

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून का असर कमजोर रहा। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। गढ़वा में सबसे अधिक 58.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पतरातू में महज 5 मिमी बारिश हुई। रांची में दोपहर तेज धूप रही, लेकिन शाम को मौसम सुहावना हो गया।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक बाबूलाल ने बताया कि फिलहाल मॉनसून ट्रफ बिहार से गुजर रहा है, जिसके कारण झारखंड में इसका असर कम है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी कमजोर हो चुका है। ऐसे में आज और कल बारिश की संभावना कम है, हालांकि वज्रपात का खतरा बना रहेगा और इससे सतर्क रहना जरूरी है।

गोड्डा में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दोपहर की तेज गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर दिखे। झारखंड के पूर्वी सिंगभूम, लातेहार, रांची, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में अब तक लगभग 1200 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। पूरे झारखंड में अब तक सामान्य से 36% अधिक बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज पूरे राज्य में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वज्रपात के खतरे को नजरअंदाज न करें और सावधानी बरतें।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...