मौसम के तल्ख तेवर ने बरपाया कहर, ठंड की चपेट में आने से 60 से ज्यादा भेड़ों की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद के गोह प्रखंड में मौसम के तल्ख तेवर ने कहर बरपाया है. तेज हवाओं और अचानक बढ़ी ठंड की चपेट में आने से 60 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई है. बड़ी तादाद में भेड़ों की मौत ने पशुपालकों के रोजी-रोजगार पर कहर ढ़ा दिया है. भेड़ों की मौत से परेशान पशुपालकों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

जानकारी के अनुसार बड़ी तादाद में भेड़ों के मरने का मामला के डड़वा गांव से दक्षिण आहर में हुआ है. देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा पंचायत के नेमन बिगहा निवासी भेड़ पालक विशुन पाल, शिवपूजन भगत, बिनेश्वर पाल एवं रामेश्वर पाल ने बताया कि वर्षों से वे खुले आसमान के नीचे रहकर भेड़ पालन करते आ रहे हैं. मौसम के मिजाज में बदलाव के बाद सर्दी और कनकनी बढ़ने से भेड़ों की मौत होने लगी. भेड़ों की मौत से 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है. पीड़ित भेड़ पालकों ने बताया कि रात होने की वजह से वे लोग भेड़ों को इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास भी नहीं ले जा सके. अब सरकार से वे राहत की उम्मीद लगा रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले वर्ष मदनपुर में भी दर्जनों भेड़ों की मौत हुई थी. हालांकि शासन की ओर से भेड़ पालकों को मुआवजा दिया गया है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...