Commercial Advertisment

जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Jamshedpur-कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में टाटा लीज की जमीन पर अवैध रुप से निर्मित भाजपा कार्यालय और दुकानों को हटाने गए पुलिस कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्रियों और सरकार के विरुद्द जमकर नारेबाजी की गयी.

बताया जा रहा है कि स्थानीय सांसद विद्दुत वरण महतो ने कार्रवाई को रोकने के लिए अंचलाधिकारी को फोन लगाने की कोशिश भी की थी ,लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा सांसद का फोन नहीं उठाया गया.

vlcsnap 2022 02 09 18h15m47s246 22Scope News

लेकिन तमाम विरोधों को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन ने अवैध रुप से निर्मित भाजपा कार्यालय और दुकानों को आखिरकार जेसीबी लगाकर जमींदोज कर दिया.इस मौके पर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा है कि यह दुर्भावना से ग्रस्त होकर की गयी कार्रवाई है. भाजपा कार्यालय और दुकानदारों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गयी.

आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरी कार्रवाई एक साजिश के तहत की गयी है. इसी टाटा लीज की जमीन पर कई दुसरे राजनीतिक पार्टियों का कार्यालय भी है, लेकिन  तोड़ा सिर्फ भाजपा कार्यालय को गया. हम इस मामले में रणनीति बना कर बड़ा आंदोलन करेंगे.

लेकिन प्रशासन का दावा है कि इस मामले में अंचल कार्यालय में अतिक्रमणवाद दायर किया गया था और उसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टाटा लीज की इस जमीन से अतिक्रमण मुक्त किया गया है. इसमें सभी न्यायिक प्रक्रियायों का पालन किया गया है.

रिपोर्ट- लाला जबीं

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...