Breaking : भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर नियोजित शिक्षक का प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर अभी-अभी नियोजित शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। हजारों की तादाद में प्रदेश कार्यालय के बाहर नियोजित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

बता दें कि बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की माने तो बदले हुए सरकार और शिक्षा विभाग के मंत्री से मांग की है कि सीएम नीतीश कुमार अपना वायदा पूरा करे। शिक्षकों पर नियोजित का धब्बा मिटाकर राज्यकर्मियों का दर्जा दें।

इसी मांग को लेकर हजारों की सख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने भाजपा दफ्तर के बाहर आकर नारेबाजी की। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सैकड़ों पुलिस के बल की तैनाती की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रदर्शनकारियों की धड़-पकड़ के साथ हल्की लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर- बीतर किया गया। इस दौरान काफी समय तक पटना के वीरचंद पटेल पथ पर जाम और भगदड़ की स्थिति बनी रही।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...