Ranchi : पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने किया झंडोत्तोलन, नक्सल और साइबर क्राइम पर कह दी ये बड़ी बात

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची में 15 अगस्त 2025 को आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस महानिदेशक झारखंड (DGP) अनुराग गुप्ता ने पुलिस बल के शौर्य, सेवा और समर्पण को रेखांकित करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया।

उद्बोधन की शुरुआत में DGP ने सभी पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

Ranchi : नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी

DGP के अनुसार, जनवरी से जून 2025 तक राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 197 नक्सलियों को गिरफ्तार, 10 ने आत्मसमर्पण किया और 17 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इस दौरान 4 वीर जवानों ने भी देश सेवा में प्राण न्योछावर किए, जिनमें CRPF और झारखंड जगुआर के जवान शामिल हैं।

संगठित अपराध और आतंक पर प्रहार

झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की। वर्ष की पहली छमाही में 12 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए। साथ ही, प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर (HuT) के 5 सक्रिय सदस्य A.T.S. द्वारा पकड़े गए।

मादक पदार्थ नियंत्रण में सख्ती

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 484 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 34.09 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। साथ ही 27,000 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की फसल नष्ट की गई।

Ranchi : साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण

साइबर अपराध के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। जनवरी से जून 2025 के बीच 700 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से 474 अपराधी पकड़े गए। साथ ही हेल्पलाइन 1930 के ज़रिए 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को रोका गया, और 80 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए।

जन शिकायत समाधान और पुलिस जनसंपर्क

‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ के तहत दो प्रमुख शिविरों का आयोजन 22 जनवरी और 16 अप्रैल 2025 को किया गया, जिसमें 4000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से 3500 से अधिक का त्वरित समाधान किया गया।

Ranchi : पुलिस कल्याण और प्रोन्नति

DGP ने बताया कि झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से 622 लाभार्थियों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई। 108 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति भी प्रदान की गई।

प्रोन्नति के तहत

  • 64 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक,
  • 91 अवर निरीक्षक (स) को निरीक्षक (स)
  • 11 निरीक्षक (स) को प्रमुख निरीक्षक (स)
  • 257 हवलदारों को अवर निरीक्षक (स)
  • 52 आशु स०नि० को आशु अ०नि०
  • 2101 कर्मियों को ACP/MACP का लाभ मिला

महिला सुरक्षा के लिए विशेष कदम

राज्य के सभी जिलों में महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना और महिला शक्ति कमांडो की तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए गए हैं ताकि महिलाओं को त्वरित सुरक्षा मिल सके।

राष्ट्रीय संकल्प और भविष्य की दिशा

DGP ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड पुलिस स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से अपराध और नक्सलवाद मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की। समारोह का समापन राष्ट्रगान और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...