कार के अंदर से भाई-बहन की मिली लाश, मची हड़कंप, पढ़ने गए थे ट्यूशन

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। शुक्रवार यानी 15 अगस्त की देर शाम पटना में एक-भाई बहन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में एक कार के अंदर से इन दोनों बच्चों का शव मिला है। गाड़ी काफी दिनों से वहां खड़ी है। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों बच्चों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बहुत कुछ अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन ट्यूशन पढ़ने गए थे।

Goal 7 22Scope News

परिजनों को शिक्षिका पर है शक

इस पूरे मामले में मृत बच्चों के पिता का आरोप है कि दोनों बच्चे शुक्रवार को एक शिक्षिका के घर पढ़ने गए थे। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं आए तो शिक्षिका से पूछताछ फोन पर की गई। शिक्षिका ने बताया कि बच्चे घर जा चुके हैं। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिजनों को शिक्षिका पर शक है कि उसने मार दिया है। दूसरी ओर बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि मर्डर है या फिर गाड़ी में बंद होने की वजह से दम घुटने कारण मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। दोनों बच्चों का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

मौत कैसे हुई यह कह पाना मुश्किल – ASP

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में एएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मोहम्मद हबीबुल्लाह ने कहा कि गाड़ी की बीच वाली सीट पर दो बच्चों का शव मिला है। इनकी उम्र पांच से 10 साल के बीच है। ये लोग कोचिंग पढ़ने गए थे, वापस नहीं लौटे, खोजबीन चल रही थी। उसी दौरान गाड़ी में बॉडी मिली। मौत कैसे और किस कारण से हुई यह कह पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : पूर्व CPM प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर हमला, ड्राइवर रविकिशन घायल

प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...