पूर्व CPM प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर हमला, ड्राइवर रविकिशन घायल

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में महागठबंधन नेता और पीपरा विधानसभा से पूर्व सीपीएम प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर हमला हुआ है। राजेपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुरवा बांध पर हुई इस घटना में नेता तो बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर रविकिशन कुमार कुशवाहा घायल हो गए। मेहसी प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान यह घटना हुई। भुड़कुरवा बांध पर पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक ली। हमलावरों ने राजमंगल प्रसाद को निशाना बनाया। ड्राइवर रविकिशन कुमार कुशवाहा के सिर पर चाकू से वार किया गया।

Goal 7 22Scope News

राजमंगल प्रसाद ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, हमलावरों ने उन पर पिस्टल तान दी

आपको बता दें कि राजमंगल प्रसाद ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। हमलावरों ने उन पर पिस्टल तान दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चकी भुड़कुरवा गांव के अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। राजमंगल प्रसाद ने राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पकड़ीदयाल के एसडीपीओ चंदन कुमार ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बाबा दूधनाथ मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...