Advertisement
Advertisement

चर्चित बादल सिंह हत्याकांड : CBI की टीम 2 से 3 दिनों से अलग-अलग लोकेशन पर कर रही है जांच

सासाराम : सासाराम के चर्चित बादल सिंह हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच शुरू हो गई है। सीबीआई की टीम पिछले दो-तीन दिनों से सासाराम के अलग-अलग लोकेशन पर जांच कर रही है। बादल हत्याकांड को पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई को सौंप दिया गया है। जिसको देखते हुए सीबीआई के अधिकारी सासाराम पहुंच गए हैं। बता दे की 27 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान बादल सिंह को गोली मार दी गई थी।

Goal 7 22Scope News

हत्या का आरोप सासाराम के तात्कालिक ट्रैफिक DSP आदिल बेलाल पर लगा है

आपको बता दें कि हत्या का आरोप सासाराम के तात्कालिक ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल पर लगा है। पहले तो बिहार पुलिस ने इस पूरे मामले को सीआईडी को सौंप दिया था। लेकिन वारदात के आठ महीने बीत जाने के बाद इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे में हाई कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। अब बादल हत्याकांड की जांच सीबीआई के हाथों में चला गया है। इसके बाद सीबीआई इस जांच को शुरू कर दिया है। बता दें कि मृतक बादल सिंह शिवसागर के सिलाड़ी गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े : ‘Justice for Badal’ के बैनर तले लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी, समाहरणालय के सामने नारेबाजी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...