ट्रेन में सवार कुत्ता के कारण रक्सौल स्टेशन पर 35 मिनट रूकी रही ट्रेन

Raxaul : ट्रेन में सवार कुत्ता के कारण रक्सौल रेलवे स्टेशन पर 35 मिनट ट्रेन रूकी रही। विभाग के निर्देश पर कुत्ता को दरभंगा भेजा गया। ट्रेन में सवार कुत्ता ने एक यात्री को जख्मी किया। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जहां एक कुत्ता के कारण करीब 35 मिनट तक ट्रेन रूकी रही। सूचना पर पहुंचे स्टेशन के कर्मियों के सूझबूझ एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

Goal 7 22Scope News

मामला रक्सौल-समस्तीपुर 55578 सवारी गाड़ी का है

आपको बता दे कि मामला रक्सौल-समस्तीपुर 55578 सवारी गाड़ी का है। जहां ट्रेन मैनेजर के बोगी के बगल के महिला बोगी संख्या 051165/C में एक पालतू कुत्ते को जंजीर के साथ सीट में बांध दिया गया था। जिससे बोगी में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री कुत्ते के डर से नीचे उतर गए। इस दौरान कुत्ते के हमले में एक यात्री की जख्मी होने की सूचना भी है। ट्रेन मैनेजर की सूचना पर पहुंचे स्टेशन कर्मियों एवं आरपीएफ ने पूरा मामला देखकर वरीय अधिकारियों को बताया।

अधिकारियों के निर्देश पर महिला बोगी को रेल कर्मियों द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किया गया सील

अधिकारियों के निर्देश पर महिला बोगी को रेल कर्मियों द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सील कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन को आठ बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान सवारी गाड़ी स्टेशन परिसर में करीब 35 मिनट तक डिटेन हुई। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने बताया कि कुत्ते को आरपीएफ दरभंगा के द्वारा एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सुपुर्द किया है।

यह भी पढ़े : फसल क्षति के नाम पर बड़ा घोटाला, किसानों ने DM व सहकारिता पदाधिकारी को दिया आवेदन…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...