Godda: पुलिस थाने में ऑनलाइन घूस का खेल! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Godda: जिले के बलबड्डा थाना से एक चौंकाने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में कथित तौर पर थाने के एएसआई वीरेंद्र ओझा की आवाज सुनाई देती है, जो जमीन विवाद से परेशान एक पीड़ित से कह रहे हैं, “मेरा वही नंबर है, उसी में डाल दीजिए”। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की पुष्टि News 22scope नहीं करता है।

Godda: पुलिसकर्मी का कथित ऑडियो वायरल

वहीं जिस तरह यह ऑडियो जंगल में आग की तरह फैल रहा है, उसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित युवक कई दिनों से थाना का चक्कर काट रहा था और लगातार थाना प्रभारी से गुहार लगा रहा था। “साहब! मेरी एफआईआर ले लीजिए।” लेकिन ऑडियो में जो आवाज सामने आई, उसने लोगों को झकझोर दिया है।

Godda: वायरल ऑडियो से पुलिस पर सवाल

सवाल यह है कि आखिर “डाल दीजिए” का मतलब क्या है? क्या अब थाने में भी बिना चढ़ावा दिए एफआईआर नहीं होती? और क्या पुलिस अब “ऑनलाइन घूसखोरी” के नए फॉर्मेट पर उतर आई है? वायरल ऑडियो ने गोड्डा की खाकी पर बड़ा दाग लगा दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि इंसाफ की चौखट पर ही अगर बिना पैसों के न्याय नहीं मिलेगा, तो आम आदमी जाएगा कहां?

अब देखना है कि इस सनसनीखेज वायरल ऑडियो पर पुलिस-प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और सच सामने आने में कितना वक्त लगता है।

प्रिंस यादव की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...