Advertisment

Lohardaga: पति ने मारा थप्पड़ तो गुस्साई पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट, युवक अस्पताल में भर्ती

Lohardaga: सदर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक जा पहुंची। इस बीच पति ने गुस्से में अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

Lohardaga: पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट

गंभीर रूप से घायल पति सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कहा कि अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उसे रांची रेफर किया जा सकता है।
गांव में इस घटना की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।

Lohardaga: घटना से इलाके में सनसनी

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले ठीक-ठाक संबंध था, जब से पत्नी मायके होकर आई है तब से विवाद अधिक हो रहा है। इस बार मामला इतना बढ़ जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है।

दानिश रजा की रिपोर्ट

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...

Baghmara Land Subsidence: बाघमारा में फिर भू-धंसान, दो घर जमींदोज, आधा...

Baghmara Land Subsidence: जिले के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। मंगलवार को कतरास पुलिस स्टेशन के इलाके में...

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...