राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दी जानकारी

पटना: पटना के होटल मोर्या में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. अभी आरजेडी में अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा. 11 अक्टूबर को दिल्ली में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होगा. पहले पंचायत स्तर पर पार्टी पदों के लिए चुनाव होगा.इन सबके बाद ही चुना जाएगा.

कार्यकारिणी की बैठक के बाद राजद के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का एलान किया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्दकी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी दी. अब्दुल बारी सिद्दकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजधानी दिल्ली में होगा. राजद के राष्ट्रीय परिषद और अधिवेशन में ही इसका फैसला होगा.

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि लगभग सात महीने बाद दिल्ली में 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इसी राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के नए सुप्रीमो का चुनाव भी होगा. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को निर्वाचन पदाधिकारी और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी चितरंजन गगन को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी निुयक्त किया गया है.

तेजस्वी ने बनाई अपनी पहचान

आरजेडी में लालू यादव के बाद पोस्टर बॉय तेजस्वी यादव बन चुके हैं. महागठबंधन से नीतीश कुमार के अलग होने के बाद से तेजस्वी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. इसी का नतीजा है कि उन्हें ही लालू का असल उत्तराधिकारी माना जा रहा. तेजस्वी यादव खुद को बिहार की सियासत में सिद्ध कर चुके हैं. तेजस्वी के नेतृत्व में आरजेडी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक टक्कर दी. बिहार चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव को आरजेडी में सर्वमान्य नेता के तरह देखा जाता है.

रिपोर्ट: शक्ति

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हुई बहस, वेल में पहुंची राबड़ी देवी

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...