अजय आलोक का राहुल पर निशाना, कहा- उधार की गांधी नाम लेकर घूम रहे हैं नकली गांधी

आरा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरा परिसदन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय आलोक ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अजय आलोक ने कहा कि हम आरा आ रहे थे तो देखा कि एक पोस्टर लगा है। 30 अगस्त को उधार के गांधी यानी नकली गांधी आरा पधार रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

इस परिवार को अपना नाम लिखने में भी शर्म आती है – अजय आलोक

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को और इस परिवार को अपना नाम लिखने में भी शर्म आती है। इनके दादा जी का नाम फिरोज जहांगीर गैंडी था। ये गैंडी से गांधी बना। इंदिरा गांधी के समय से और 50 सालों से लोगों को बोलते बोलते यह गैंडी अब गांधी परिवार बन गया। इसलिए मैं उधार की गांधी बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि ये उधार के गांधी कहते है। ये कहते है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो ये तीनों चुनाव आयुक्त को हम नहीं छोड़ेंगे। इनको हम खींचकर मारेंगे। क्या आप इस देश के बाप है। एक संवैधानिक संस्थान के बारे मे इनकी क्या सोच है, वह साफ दिख रहा है। देश में पहली बार इनके दादी इंदिरा गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सांसद का सीट गंवाना पड़ा। इन्हें चार-चार बार सुप्रीम कोर्ट से फटकार और दंड मिल चुका है।

अजय आलोक ने कहा- ये वोट चोरी की बात करते हैं, इनको दिक्कत भारत से है

वहीं अजय आलोक ने कहा कि ये वोट चोरी की बात करते है, इनको दिक्कत भारत से है। नौटंकी यात्रा से भ्रम फैलाया जा रहा है। अराजकता फैलाने शुंभ निशुंभ निकले हैं। आज वो जवाब दें क्या बांग्लादेशियों के लिए दिल धक-धक कर रहा है। वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते कहा कि छोटा रिचार्ज 9वीं फेल हैं। देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। क्या बिहार में इसका असर अच्छा पड़ेगा।

अजय ने कहा- राहुल जननायक का मतलब भी समझते हैं

वहीं राहुल गांधी को जननायक कहने पर अजय आलोक ने कहा कि जननायक का मतलब भी समझते हैं। अपने घर के तो नायक नहीं बन सके। कांग्रेस पार्टी के तो नायक नहीं बन सकें। अध्यक्ष पद छोड़ा तो दोबारा अध्यक्ष पद लेने नहीं गए। लीड करने की क्षमता नहीं है चले जननायक बनने लगे। अजय आलोक ने बताया कि जेपी के बाद कर्पूरी ठाकुर को बिहार ने जननायक कहा था। फिर पता चलेगा ये राष्ट्रपिता बनने चलेंगे।

आरके सिंह-पवन सिंह के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, अजय ने कहा- कोई व्यक्ति इतना महान नहीं होता है

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और पवन सिंह के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। उसपर पूछे गए सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति इतना महान नहीं होता है, कि पार्टी को सीधे चोट दें दे। पवन सिंह खुद चुनाव लड़े थे। वो जीत नहीं पाए। पवन सिंह पहले भाजपा में आए थे। कुछ दिन भाजपा में रहने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ लिए और चुनाव हार भी गए। वहीं आर के सिंह हमारे केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे है। सबका व्यक्तिगत संबंध रहता है।

यह भी देखें :

भोजपुर जिला के पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज बन कर लगभग तैयार है – अजय आलोक

अजय आलोक ने कहा कि भोजपुर जिला के पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज बन कर लगभग तैयार है, इंजनियरिंग कॉलेज है। आजादी के बाद पहली बार आरा-छपरा कनेक्टिविटी हुआ। कोईलवर में सोन नद पर छह लेन पुल बना। हर घर बिजली और हर घर नल पहुंच गया। सदर अस्पताल माडल बन गया। कांग्रेस और राजद के शासन में क्यों बिजली नहीं मिला, क्यों अच्छे सड़क नहीं बने। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह द्वारा आरा-बिहिया स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया गया है। हम विकास के नाम पर भोजपुर जिला में विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं।

नीतीश कुमार है और मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नही है – BJP नेता

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कि एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा सभी मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय प्रताप सिंह, विभु जैन और संतोष तिवारी आदि थे।

यह भी पढ़े : शाहनवाज ने कहा-चुनाव आयोग को टारगेट कर मर्यादा तोड़ रहे राहुल, उन्हें मांग लेने चाहिए माफी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...