अजय आलोक का राजद पर तंज, कहा- लालू-तेजस्वी ने बिहार को लूटा

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव बयान देते हैं कि उनके ऊपर लगाया गया भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। जबकि सच्चाई है कि उनके द्वारा और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के द्वारा बिहार को पूरी तरह से लूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार और खासकर तेजस्वी यादव नौकरी देने का दावा करते हैं लेकिन उनके पिता के द्वारा ही नौकरी के बदले जमीन लिखा लेने का मामला कोर्ट में चल रहा है।

बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस और राजद सहित तमाम दल भ्रष्टाचारियों का एक सिंडिकेट बनाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की परिवारवादी पार्टियां खुद को बचाने के लिए एक साथ हुई है। मोदी की गारंटी को चाइनीज़ माल बताने पर अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप उस वक्त चीन को प्रमोट कर रही थी जब गलवान में हमारे सैनिक शहीद हो रहे थे।

यह भी पढ़े : बिहार प्रदेश कार्यालय में मना बीजेपी का स्थापना दिवस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...