नहीं चाहिए उधार का गांधी, राहुल की यात्रा पर भाजपा का तंज तो पीके को कह दिया…

कैमूर:  बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा कराये जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण का महागठबंधन शुरू से विरोध कर रहा है। गहन मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल से बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर जबर्दस्त तरीके से प्रहार किया और उन्हें उधार का गांधी बता दिया।

कैमूर में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर हमले किये। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असली गांधी नहीं हैं वे गांदी हैं। ऐसा उधार का गांधी देश को नहीं चाहिए। एक वह गांधी थे जिन्हें पूरा देश जानता है, जिन्होंने बिहार के चंपारण से अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया था और आजादी के बाद आंदोलन खत्म किया था। आज उनके आदर्शों पर चल कर केंद्र और बिहार की सरकार बिहार और देश का विकास कर रही है। बिहार को भी एक गांधी मिला हुआ है जो लगातार बिहार को विकास के पथ पर आगे लेकर जा रहा है।

यह भी पढ़ें – दक्षिण बिहार में वैश्य समाज है राजनीतिक रूप से उपेक्षा का शिकार, 24 अगस्त को…

नहीं चाहिए उधार का गांधी :

राहुल गांधी अपने उस गांधी के विचारों को भूल गए हैं और लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। वे कल हेलिकॉप्टर से सीधे सासाराम में लैंड करेंगे और फिर गरीब की बात करते हुए वे यात्रा शुरू करेंगे। वह सड़क के रास्ते क्यों नहीं आ रहे हैं ताकि लोग उनसे मिलते और अपनी बात रख पाते। अजय आलोक ने कहा कि आज जो लोग यात्रा की बात कर रहे हैं सभी बेल पर हैं। एक नेता ने आज तक मंगरू की जमीन नहीं लौटाई जो उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले ली थी। ऐसे सैकड़ों मंगरू हैं जिनकी जमीन हड़प ली गई।

खुद हेलिकॉप्टर से उड़ कर गरीबों की बात करने की बात करते हैं हमें ऐसा उधार का गांधी नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर के संबंध में सवाल पूछे जाने पर कहा कि उन्हें हम नहीं जानते हैं। चुनावी मौसम में बहुत सारे नेता हैं जो मशरूम की तरह उग आते हैं, पिछले साल भी नूडल आया था लेकिन इस बार उसका कोई पता नहीं है। लोगों को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि चुनाव के वक्त बहुत सारे लोग आते हैं, नेता बनने के चक्कर में बहुत कुछ बोलते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शुरू हुआ राजस्व महा अभियान, ऑनलाइन ही होगा जमीन का सुधार, गांव गांव लगेगा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...