राहुल गांधी बेशर्म है उनको देश से माफी मांगनी चाहिए – विजय सिन्हा

बेगूसराय : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेशर्म है देश से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि यह लोग वहीं है जो नौटंकी करने के लिए जब चुनाव आते हैं। खलनायक के भूमिका में कहीं ना कहीं बिहार के अंदर अराजकता का दलदल बनाना चाहते हैं। सामाजिक सौहार्द को तोड़कर तुष्टीकरण की राजनीति से यह अपना बूथ से जीव निकालना चाहते हैं। लेकिन संविधान इनको विश्वास नहीं है। विश्वास होता तो संवैधानिक संस्था के निर्णय पर प्रश्न नहीं उठाते।

Goal 7 22Scope News

सोने की चम्मच लेकर राहुल और तेजस्वी पैदा हुए हैं – विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि अरे यह लोग सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपने परिवार बाद के राजनीतिक जमीदारी को जागीर समझ लिए हैं। उसके लिए किस हद तक गिर सकते हैं कि वट बाहर के आए हुए लोगों को भी वोटर बनाकर अपनी सत्ता को किसी तरह काबिज करना चाहते हैं। यह लोग देश के लिए अभी साफ है। जो संवैधानिक को संस्था का अपमान करें संविधान में जिसको भी विश्वास ना हो लोकसभा में भी इसी तरह की नौटंकी करके संविधान खतरे में है। लोगों को बरगलाने का काम किया। इस बार बिहार में चुनाव है। यह लोगों को भटकाने के लिए वोट कटवा की भावना भड़का कर के यह देश के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है।

संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति संवैधानिक संस्था का अपमान करें यह योग नहीं है – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति संवैधानिक संस्था का अपमान करें इस पद का राहुल गांधी योग नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल यात्रा के दौरान लखीसराय में गुंडाराज फिर काम करना चाह रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगलराज के पाठशाला में पढ़ने वाला गुंडाराज का प्रदर्शन किया। सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का काम किया। लेकिन शायद भूल गया यहां के लालू प्रसाद जैसे नौटंकी बाज लोगों की सरकार नहीं है। यह सुशासन की सरकार है। यहां पर गुंडाराज की सरकार नहीं चलने वाला है यह कानून का राज है यहां कानून का राज चलता है।

Vijay Sinha 1 1 22Scope News

नीतीश-मोदी की सरकार ने गुंडाराज नहीं विकास राज किया है स्थापित

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है और यहां गुंडाराज नहीं बल्कि विकास राज स्थापित किया है। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से बेशर्म हो चुके हैं। यह खलनायक की भूमिका में है, सिर्फ अफवाह का वातावरण भ्रम का वातावरण फैलाते हैं। इसलिए राहुल को देश से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक संस्था को लज्जित करने का काम करते हैं तो उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी देखें :

नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा नदी पर बना रहे सिक्स लाइन पुल का करेंगे उद्घाटन

आपको बताते चलें कि 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा नदी पर बना रहे सिक्स लाइन पुल का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। इसी कड़ी में आज विजय सिन्हा ने पुल का स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा 22 अगस्त को सिमरिया गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पूरे देश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है।

Vijay Sinha 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...