Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का किया उद्घाटन

Ranchi : माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित मेगा प्रदर्शनी “स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025” के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार, कौशल विकास और आधुनिकता का जीवंत संगम है, जो युवाओं, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को एक सूत्र में जोड़ने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो में कौशल विकास, कृषि, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, पर्यटन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जो नए भारत की प्रगति की दिशा तय कर रहे हैं।
यह भारत की वैज्ञानिक एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन
राज्यपाल महोदय ने विशेष रूप से इस तथ्य की सराहना की कि इस प्रदर्शनी में डी.आर.डी.ओ., इसरो, सी.एस.आई.आर. और आई.सी.एम.आर. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित विभिन्न विभाग एवं संगठन अपनी उपलब्धियाँ और नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की वैज्ञानिक एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन है। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 तथा सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के योगदान की भी सराहना की और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा-पुंज बताया।
विकसित भारत में युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है-राज्यपाल
माननीय राज्यपाल महोदय ने माननीय प्रधानमंत्री के “स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत” के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक्सपो “वोकल फॉर लोकल” की भावना को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 में युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है। झारखण्ड की पावन भूमि अपनी प्राकृतिक संपदा, सांस्कृतिक धरोहर और परिश्रमी मानव संसाधन के कारण राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान देती रहेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एक्सपो युवाओं को रचनात्मकता, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगा।राज्यपाल महोदय ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं आगंतुकों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वर्णिम भारत और समृद्ध झारखण्ड के निर्माण हेतु सभी को निष्ठा और संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Koderma : जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! अस्पताल पहुंचने से पहले गड्ढे ने छीनी महिला की जान 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Hazaribagh : 6 होटलों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 30 कपल्स, होटल संचालक कई कर्मी गिरफ्तार… 

Ranchi : प्रोजेक्ट बिल्डिंग में घुस आया जहरीला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी… 

JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID को हाईकोर्ट की फटकार, जताई नाराजगी…

Ranchi : छोटा तालाब में युवक डूबा, एनडीआरएफ की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img