गयाजी में PM मोदी बोले- ‘गौरवशाली भूमि पर लोगों को नमन’

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर आए हैं। यहां पीएम मोदी ने गयाजी जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम और बिहार एनडीए के सभी नेता मौजूद रहे।

DIARCH Group 22Scope News

PM मोदी ने मगही भाषा में शुरू किया अपना भाषण

पीएम नरेंद्र मोदी ने मगही भाषा में अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम अपने सब के अभिनंदन कर ही, मोक्ष आउ ज्ञान के धरती गयाजी से हम सबके अभिनंदन कर ही। पीएम ने कहा कि गौरवशाली भूमि पर लोगों को नमन करता हूं। ये धरती, अध्यात्म और शांति की धरती है। ये भगवान बुद्ध को बोध प्राप्त कराने वाली पावन भूमि है। गयाजी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गया नहीं, गया जी कहा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि गयाजी के तेज विकास के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

गरीबों और महिलाओं के लिए काम कर मुझे बहुत खुशी होती है – PM मोदी

पीएम मोदी ने लालू-कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज यहां हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन हुआ है। अब बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई है। गरीबों के लिए इलाज की सुविधा, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना। यही काम करके मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक मोदी चैन से नहीं बैठेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब के जीवन से मुश्किलें दूर करना, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना। मुझे जनता-जनार्दन का सेवक बनकर यही काम करने में सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

PM Gaya 1 22Scope News

इस बार बिहार में दीवाली और छठ पूजा की रौनक पहले से ज्यादा होगी – मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बिहार में दीवाली और छठ पूजा की रौनक पहले से ज्यादा होगी। जो लोग अभी पीएम आवास योजना में छूट गए हैं, मैं उनको विश्वास दिलाता हूं कि पीएम आवास योजना तब तक जारी रहेगी। जबतक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही गयाजी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। मैं इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं।

बिहार चाणक्य की धरती, मैंने आतंकियों को मिट्टी में मिला अपना संकल्प पूरा किया – मोदी

बिहार की धरती चाणक्य और चंद्रगुप्त की धरती है, जब-जब दुश्मन ने हमारे देश पर बुरी नजर डाली, तब तक इसका जवाब बिहार की धरती से दिया गया है। पहलगाम में निर्दोष लोगों को धर्म पूछ-पूछ कर मारा गया था। मैं बिहार की धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था। आज मेरा वो संकल्प पूरा हो गया है। उधर से पाकिस्तान हम पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा था और इधर से भारत उनके ड्रोन-मिसाइल को तिनके की तरह बिखेर रहा था। उनकी एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। भारत ने अपनी रक्षा की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी भेज कर हमले करा कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी।

PM Modi 2 22Scope News

PM मोदी का लालू-राबड़ी राज पर हमला

उन्होंने कहा कि आप याद कीजिए कि लालटेन राज में क्या हालत थी। लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा हुआ था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबा रहता था। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में ढकेल दिया था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन्होंने सूबे से पलायन पर मजबूर कर दिया था। राजद वाले बिहार के लोगों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके गरीबों के सुख-दुख और लोगों के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों के प्रति इतनी नफरत और घृणा कोई भूल नहीं सकता। कांग्रेस की इस हरकत के बाद भी राजद वाले गहरी नींद में सोए पड़े थे। बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है।

यह भी देखें :

जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा – मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा एक बड़ा संकल्प है कि जबतक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए जा चुके हैं। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया था, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया संकल्प पूरा हो चुका है।

नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को पक्की नौकरी देने का अभियान चलाया – PM मोदी

उन्होंने कहा कि भागलपुर के पीरपैंती में भी नया पावर प्लांट बनेगा। बिहार को और बिजली मिलेगी। लोगों और उद्योगों को दिक्कत नहीं होगी। रोजगार के मौके मिलेंगे। बिहार के लोगों को पक्की सरकारी नौकरी देने के लिए नीतीश जी ने बड़ा अभियान चला रखा है। बिहार में शिक्षकों की भर्ती भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। बिहार में ही युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना आ गई है। अभी 15 अगस्त से ही देश भर में विकसित भारत योजना लागू हुई है। इसके तहत हमारे युवा जब निजी क्षेत्र में पहली नौकरी करेंगे तो केंद्र सरकार उन्हें अपने पास से 15 हजार रुपये देगी। जो प्राइवेट कंपनियां रोजगार देगी, उन्हें भी सरकार अपनी तरफ से पैसे देगी। इसका लाभ बिहार के युवाओं को भी होगा।

PM Modi 3 22Scope News

PM ने कहा- राजद-कांग्रेस वालों का मकसद रहा जनता के पैसों से खुद की तिजोरी भरना

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों का मकसद रहा जनता के पैसों से खुद की तिजोरी भरना, इनके राज में परियोजनाएं पूरी नहीं होती थीं। जितनी परियोजनाएं लटकती थीं, उन्हें निजी तौर पर उतना ही फायदा होता था। लेकिन एनडीए सरकार में परियोजनाएं तय समय पर पूरी की जा रही हैं। औंटा सिमरिया परियोजना इसका उदाहरण हैं। मेरा सौभाग्य देखिए कि जिस पुल का शिलान्यास करने के लिए आपने मुझे दिया, उसके उद्घाटन का काम भी आपने मुझे ही सौंपा।

PM-CM बिल पर मोदी ने राहुल-केजरीवाल-लालू व तेजस्वी को खूब सुनाया

पीएम-सीएम बिल पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि ‘क्लर्क से लेकर अफसर तक घूसखोरी करे तो उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है। लेकिन पीएम-सीएम-मंत्री के साथ ऐसा नहीं होता। हमने कुछ दिन पहले देखा कि जेल से फाइलें निपटाई जा रही हैं।’ पीएम ने बगैर नाम लिए अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया। कहा- ‘ऐसा होगा तो भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा। हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते। इसीलिए एनडीए सरकार एक ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में प्रधानमंत्री भी है, इसके दायरे में सीएम और मंत्री भी हैं। अगर इनमें से कोई भी जेल जाता है तो उसे 30 दिन के अंदर जमानत लेनी होगी, अगर जमानत नहीं ले पाया तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी होगी। लेकिन ये राजद, कांग्रेस, लेफ्ट वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बहुत गुस्से में हैं, कौन नहीं जानता कि इनको किस बात का डर है।

PM Modi 4 22Scope News

जिन्होंने पाप किया है, उनको पता है कि भीतर से उन्होंने क्या-क्या खेल खेला है – मोदी

पीएम ने कहा कि जिन्होंने पाप किया है, उनको पता है कि भीतर से उन्होंने क्या-क्या खेल खेला है। ये राजद-कांग्रेस वाले, कोई बेल पर बाहर है, कोई रेल का खेल कर चुका है, वो आज इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इनको पता है कि अगर ये जेल चले गए तो इनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे। इसीलिए ये मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। इसीलिए बौखलाहट में ये जनहित के कानून का विरोध कर रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि सत्ता के भूखे लोग इतना भ्रष्टाचार करेंगे और जेल जाने पर भी कुर्सी के लिए भूखे रहेंगे। अब ये जेल भी जाएंगे और कुर्सी भी छोड़नी पड़ेगी।

हम जल्द शुरू करने जा रहे डेमोग्राफी मिशन – मोदी

पीएम मोदी ने किया बिहार से ऐलान कि हम जल्द शुरू करने जा रहे डेमोग्राफी मिशन, घुसपैठियों को बिहार के लोगों का रोजगार नहीं छीनने देंगे, उनके अधिकार पर डाका नहीं डालने देंगे। इसीलिए हम डेमोग्राफी मिशन को शुरू करना तय किया है। अब हम इन घुसपैठियों को अपने देश में नहीं रहने देंगे। इन घुसपैठियों को देश की जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। बिहार के सभी लोग देश के अंदर बैठे घुसपैठियों से सावधान रहिए। पहचान लीजिए कि कौन-कौन पार्टी घुसपैठियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस-राजद वाले वोट बैंक बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कितना भी नीचे जा सकते हैं, इनसे बिहार को बुरी नजर से बचाकर रखना है। बिहार के लोगों के लिए ये समय बहुत अहम है।

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...