Ranchi में 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती ई-लॉटरी से सम्पन्न, सरकार को मिला 6.18 करोड़ का राजस्व

Ranchi : जिले में उत्पाद दुकानों की नई व्यवस्था को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह बंदोबस्त पदाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में नई उत्पाद नियमावली 2025 के तहत खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी प्रणाली से बंदोबस्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर ऐसे उतारा मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार 

Ranchi : 150 दुकानों को 87 समूहों में विभाजित किया गया

इस मौके पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा सहित कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रक्रिया में 150 दुकानों को 87 समूहों में विभाजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- RIMS में चाय पीकर डॉक्टर बेहोश, जहर की आशंका से हड़कंप, कैंटीन सील 

बंदोबस्ती की शुरुआत उन तीन दुकानों की लॉटरी से हुई, जिनके लिए सबसे अधिक आवेदन आए थे। इनका चयन डेमो लॉटरी के जरिये किया गया। इसके बाद सभी आवेदकों की मौजूदगी में ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से शेष दुकानों का आवंटन हुआ।

ये भी पढ़ें- Breaking : रिम्स की बदहाल व्यवस्था पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, जीबी की बैठक रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने का निर्देश 

Ranchi : 6.18 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हुआ

प्रत्येक दुकान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए गए हैं। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा नहीं करता है, तो क्रमशः द्वितीय और तृतीय को मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया में कुल 1752 आवेदकों ने भाग लिया, जिससे सरकार को 6.18 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather : हजारीबाग और चतरा सहित इन तीन जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट… 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राँची जिले में 736 करोड़ रुपये का न्यूनतम गारंटी राजस्व (MGR) लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 01 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की शेष अवधि में 449 करोड़ रुपये MGR के रूप में राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिससे सभी आवेदकों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : CID की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खातों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Ranchi : वज्रपात का कहर, चपेट में आकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत… 

Garhwa Breaking : रमकंडा ब्लॉक के कर्मचारी को 12 हजार रिश्वत लेते ACB ने धर दबोचा 

Palamu : शराब के नशे में मुखिया के बेटे ने छीनी जिंदगी: भाई की मौत, बहन जिंदगी और मौत के बीच… 

Ramgarh Breaking : कुजू में तालाब से कार समेत शव मिलने से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…

Jharkhand Liquar Scam : शराब घोटाले में ACB की जांच पर सवाल! बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कर दी CBI जांच की मांग 

 

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...