Advertisment

भाई ने भाई की गोली मार की हत्या, श्राद्धभोज में जुटे थे रिश्तेदार तभी…

पटना: राजधानी पटना से सटे पालीगंज में शुक्रवार को आपसी विवाद में भाई ने ही भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार समेत इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के माधव गांव की है जहां आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक ममेरा-फुफेरा भाई हैं। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी शैलेन्द्र यादव के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – मुझे पक्ष और विपक्ष दोनों ने दिया समर्थन, छपरा में राजीव प्रताप रूडी ने कहा ‘विकास का…’

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि घर में एक दिन पहले श्राद्धभोज था। भोज में परिवार और रिश्ते के सारे लोग जुटे थे। इसी बीच दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान मृतक के ममेरे भाई निरंजन यादव ने फुफेरे भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पालीगंज डीएसपी 1 राजीव चन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनन विभाग की टीम तो माफियाओं ने कर दिया हमला….

पटना से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...