Sheikhpura में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर दी हत्या, इस वजह से रहता था खुन्नस में…

281
Sheikhpura
Sheikhpura में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर दी हत्या, इस वजह से रहता था खुन्नस में...
Advertisment

शेखपुरा: शेखपुरा में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने ही छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव की है। मृतक की पहचान उमेश महतो के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Advertisment

मामले बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम मृतक का उसके बड़े भाई सुभाष महतो के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। घटना के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और वह काफी तेज तर्रार था। घर में उसकी सलाह के बिना कोई काम नहीं किया जाता था जिस वजह से वह बड़े भाई की आँखों में खटकता था और मामूली विवाद में बड़े भाई ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की हाल ही में शादी हुई थी और उसका एक वर्ष की एक बेटी भी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jeans T-Shirt में स्कूल नहीं जा पाएंगे शिक्षक, विभाग ने जारी किया निर्देश

Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Advertisement