पटना: बिहार में इन दिनों निगरानी विभाग लगातार भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने नालंदा में 40 हजार रूपये घूस लेते हुए एक BCM को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में निगरानी के डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद ने बताया कि नालंदा के इस्लामपुर निवासी रसीदा प्रवीण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आशा कर्मी के रूप में बहाली के लिए इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के BCM ने 40 हजार रूपये की मांग की थी।
यह भी पढ़ें – वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद नहीं लौटी, दो पाकिस्तानी महिलाओं ने बनवाया वोटर आईडी कार्ड…
शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई के लिए निगरानी की टीम ने छापेमारी की और BCM आशुतोष कुमार को चालीस हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी की टीम ने गिरफ्तार बीसीएम को लेकर पटना चली गई जहां उन्हें निगरानी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मंत्री अशोक चौधरी ने बताया क्यों छोड़ी कांग्रेस, बेटी के संसदीय क्षेत्र में…
अंशु झा की रिपोर्ट


