चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 जमीन विवाद पर रोपा-पोसो आंदोलन से पहले बड़ी कार्रवाई!

रांची: राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 जमीन विवाद को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सदर डीएसपी की टीम ने रविवार सुबह रांची स्थित उनके सरकारी आवास में उन्हें हाउस अरेस्ट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में रोपा-पोसो आंदोलन का ऐलान किया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुटने की तैयारी कर रहे थे। प्रशासन को आशंका थी कि आंदोलन के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री को उनके आवास से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नगड़ी क्षेत्र में समर्थकों का जुटान शुरू हो गया है। हालांकि चंपाई सोरेन खुद आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंच पाएंगे। फिलहाल वे अपने आवास में ही मौजूद हैं और बाहर निकलने पर रोक है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।

इस घटनाक्रम के बाद रांची में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि वे आंदोलन को रोकने नहीं देंगे, जबकि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रहा है।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...