Commercial Advertisment

Breaking : मैं झुकूंगा नहीं! हाउस अरेस्ट के बाद पहली बार बोले चंपाई सोरेन-ऐतिहासिक रहा आंदोलन…

Breaking 

Ranchi : राजधानी रांची के कांके में आज हल जोतो, रोपा-रोपो आंदोलन को लेकर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होने कहा कि हल जोतो, रोपा-रोपो, आंदोलन ऐतिहासिक रहा। हमारे आदिवासी मूलवासी भाई-बहनों ने सरकार के हर हथकंडे को नाकाम किया है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोगों ने हल भी जोता और रोपा भी किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के हाउस अरेस्ट पर बीजेपी ने की निंदा, कहा-घटना शर्मनाक आपातकाल की याद दिला रहा… 

Breaking : आप किसी को भूमिहीन नहीं कर सकते

आगे उन्होंने कहा कि RIMS 2 के नाम पर कभी जमीन अधिग्रहण की बात सामने नहीं आई है। राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आप किसी को भूमिहीन नहीं कर सकते। आपने किसी को न नोटिस दिया न कुछ बात की बस उतर पड़े जमीन अधिग्रहण करने। 2013 में जमीन अधिग्रहण कानून बना, उसमें भी कई प्रावधान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- RIMS-2 Contovercy : प्रशासन की निषेधाज्ञा के बावजूद बैल और हल लेकर जमीन पर उतरे ग्रामीण, JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने की जुताई… 

चंपाई ने साफ लफ्जो में कहा कि हमने RIMS 2 का कभी विरोध नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोगो ने नगड़ी में जन्म लेकर ही गलत कर दिया है। रात में कई लोगो को गिरफ्तार कर थाना में बंद कर दिया। उन्होने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसी को आप दे नहीं सकते, तो आप किसी की जमीन छीन भी नहीं सकते।

ये भी पढ़ें- Breaking : चंपाई सोरेन की हाउस अरेस्ट के बाद बिफरे बाबूलाल कहा-हेमंत सरकार यहां आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है… 

Breaking : सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है

सरकार का सोच होना चाहिए कि हम योजना को कैसे आगे ले जाये। सोच होना चाहिए कि झारखंडी मूलवासी ने किस तरह से झारखंड को अलग किया। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंडी का खेती चला जायेगा, वो कहीं का नहीं रहेंगे। आज का ये ऐतिहासिक आंदोलन रहा, इतनी बाधा के बाद भी हल जोत दिया

ये भी पढ़ें- Breaking : सूर्या हांसदा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई, मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए-बाबूलाल मरांडी… 

आगे चंपाई सोरेन ने कहा कि आज अहले सुबह सात बजे मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कुछ देर के लिए लगा कि आंदोलन सफल नहीं होगा लेकिन वहां के आदिवासी, मूलवासियों ने उसे सफल बनाया। नगड़ी के साथ-साथ, झारखंड के सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है और झारखंड में डेमोग्राफी बदल रहा है, उसे लेकर भी फिर से आन्दोलन में आएंगे। हमारे पूर्वज बंदूक को देख कर कभी नहीं झुके, तो आज भी नहीं झुके।

नीरज आर्या की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ramgarh : मैं मयंक सिंह नहीं हूं…आरोपी ने खुद को गैंगस्टर Mayank Singh मानने से किया इनकार… 

Deoghar : स्वीमिंग पुल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने… 

Ranchi Crime : नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दिल्ली से जुड़े गिरोह का खुलासा-दो गिरफ्तार 

Ranchi Crime : घर में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, खुल गई पोल, भारी मात्रा में शराब के साथ 5 गिरफ्तार… 

Ramgarh : अवैध कोयला खनन को लेकर जिला प्रशासन की छापेमारी, एक साथ तीन जगहों पर रेड… 

Palamu : ड्यूटी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता जवान की जंगल में मिली लाश, नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी 

Ranchi : रांची विश्विद्यालय में सेमेस्टर-4 भूगोल की कॉपी गायब! आजसू ने कर दी तालाबंदी 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...