IIT बिहटा में 26 अगस्त को आयोजित होगी 12वीं दीक्षांत समारोह

बिहटा : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना बिहटा में अपनी आगामी 12वीं दीक्षांत समारोह के विवरण की घोषणा के लिए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह समारोह 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को आईआईटी पटना, बिहटा परिसर में होगा। ​प्रेसवार्ता को आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह ने संबोधित किया। जिनके साथ दीक्षांत समारोह समिति के प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।

DIARCH Group 22Scope News

इस वर्ष का दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है – निदेशक प्रो. टीएन सिंह

निदेशक ने बताया कि इस वर्ष का दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें स्नातक कार्यक्रमों से लेकर पीएचडी तक कुल 1320 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। आईआईटी पटना के निदेशक, प्रोफेसर टीएन सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल संस्थान में उनके समय का औपचारिक समापन नहीं है, बल्कि यह शैक्षणिक उत्कृष्टता, दृढ़ता और उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का एक शानदार उत्सव है।

​दीक्षांत समारोह में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति होंगे उपस्थित

​मुख्य अतिथि – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

विशिष्ट अतिथि – केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

विशिष्ट अतिथि – भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीआर शंकरणानंद

यह भी पढ़े : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छपरा, सिवान व गोपालगंज जिलों में स्थित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक…

विशाल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...