झारखंड में बारिश से हाहाकार: डैमों के गेट खोले गए, गुमला में कंस नदी का पुल टूटा

बारिश से हाहाकारझारखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के ऊपर बना निम्न दबाव लगभग पूरे प्रदेश में असर डाल रहा है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला। गुमला जिले के सिसई प्रखंड में कंस नदी पर बना 17 साल पुराना डाड़हा छरदा पुल पानी के दबाव से टूट गया। यह पुल लोहरदगा जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता था। पिछले वर्ष ही पुल का एक पिलर कमजोर हो गया था, लगातार बारिश और मिट्टी के कटाव से यह पुल ढह गया।

  • झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित।
  • मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक का अलर्ट जारी किया।
  • गुमला में कंस नदी पर बना 17 साल पुराना पुल टूटा।
  • पतरातू और तिलैया डैम के गेट खोले गए।
  • निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा।
  • रांची में 24 घंटे में 30 मिमी से अधिक बारिश।

बारिश से हाहाकार : डैमों के गेट खोले गए

तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार रात पतरातू डैम के चार गेट खोले गए थे। रविवार सुबह बाकी चार गेट भी खोल दिए गए। इसी तरह तिलैया डैम के गेट भी खोले गए हैं। डैम से छोड़े गए पानी ने निचले इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बारिश से हाहाकार : राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश

रविवार को राजधानी रांची में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार की रातभर लगातार वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची शहर में लगभग 30 मिमी बारिश, जबकि नामकुम, तोरपा जैसे ग्रामीण इलाकों में करीब 55 से 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...