Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें- Gumla : नहीं थम रहा जमीन विवाद, भारत माला प्रोजेक्ट में ग्रामीणों ने शुरु कर दिया विरोध
CM Hemant Soren : बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता पर चर्चा
ज्ञातव्य है कि इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर विशद चर्चा की गई है।
ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार…
“बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव, राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार उपस्थित थे।
ये भी जरुर पढ़ें+++++
Palamu Breaking : पलामू में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 9 महिलाएं हिरासत में…
Breaking : मैं झुकूंगा नहीं! हाउस अरेस्ट के बाद पहली बार बोले चंपाई सोरेन-ऐतिहासिक रहा आंदोलन…
Palamu Crime : नशे पर चोट! ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर रंगेहाथ धराए…


















