Deoghar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज देवघर के बाबानगरी बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रही। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सीएम ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर भी साझा किया है।
Hemant Soren : और भी कई बार आऊंगा बैद्यनाथ
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बाबा बैद्यनाथ के पवित्र मंदिर पर आज हमने मत्था टेका। इस पवित्र मंदिर पर दूर-दूर से लोग मत्था टेकने को आते हैं। यहां पर हम कितनी बार आएं है इसकी कोई गिनती नहीं है और आगे भी कई बार आएंगे इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। राज्य की जनमानस की खुशहाली और अमन, चैन शांति के लिए आए हैं।


















