Hazaribagh Town Railway Station पर विशेष चेकिंग अभियान, 21 लोगों पर जुर्माना

Hazaribagh Town Railway Station  : हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर माननीय रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी डाल्टनगंज प्रज्ञेश निगम के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

अभियान के तहत रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान कुल 21 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते, नियमों का उल्लंघन करते या अन्य रेलवे अधिनियमों का उल्लंघन करते पाया गया। सभी दोषियों के विरुद्ध मौके पर ही कैंप कोर्ट लगाकर सुनवाई की गई और उन्हें जुर्माने से दंडित किया गया। इस दौरान रेलवे पुलिस बल के अधिकारों ने स्पष्ट कहा कि रेलवे सेवाओं का सही उपयोग और यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार… 

Hazaribagh Town Railway Station: कई पुराने मामलों का भी निपटारा किया गया

इसके साथ ही कई पुराने मामलों का भी निपटारा इस मौके पर किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम यात्रियों में जागरूकता लाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उठाया गया है। RPF अधिकारियों ने कहा, “बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समय-समय पर कैंप कोर्ट का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि यात्रियों को नियमों की जानकारी हो और अनुशासन कायम रहे।”

ये भी पढ़ें- Gumla : नहीं थम रहा जमीन विवाद, भारत माला प्रोजेक्ट में ग्रामीणों ने शुरु कर दिया विरोध 

रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय प्रशासन की टीम शामिल रही। यात्रियों को नियमों की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए स्टेशन परिसर में घोषणाएं भी की गईं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियानों से यात्रियों में नियम पालन की आदत बढ़ती है और राजस्व की हानि भी रुकती है। हजारीबाग स्टेशन के नियमित यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी चेकिंग से अव्यवस्था पर लगाम लगाई जा सकती है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Palamu Breaking : पलामू में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 9 महिलाएं हिरासत में… 

Breaking : मैं झुकूंगा नहीं! हाउस अरेस्ट के बाद पहली बार बोले चंपाई सोरेन-ऐतिहासिक रहा आंदोलन… 

RIMS-2 Contovercy : प्रशासन की निषेधाज्ञा के बावजूद बैल और हल लेकर जमीन पर उतरे ग्रामीण, JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने की जुताई… 

Palamu Crime : नशे पर चोट! ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर रंगेहाथ धराए… 

Breaking : चंपाई सोरेन की हाउस अरेस्ट के बाद बिफरे बाबूलाल कहा-हेमंत सरकार यहां आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है… 

Jharkhand Politics : चंपाई सोरेन ने तो खुद एसपी को बुलाकर अपनी गिरफ्तारी दी-हेमलाल मुर्मू का बड़ा बयान… 

Breaking : सूर्या हांसदा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई, मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए-बाबूलाल मरांडी… 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...