नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम विषयों पर निर्णय संभव

पटना : नीतीश कैबिनेट कीआज यानी 26 अगस्त बैठक होने वाली है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बैठक होगी। सभी मंत्री बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद कैबिनेट की ब्रीफिंग होगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में अहम विषयों पर निर्णय संभव है। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर फैसला लिया जा सकता है। एक सप्ताह बाद हो रही कैबिनेट बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है, उस पर सबकी नजर रहेगी।

Goal 7 22Scope News

पिछली कैबिनेट में 16 एजेंडों पर मुहर

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 एजेंडों मुहर लगी थी। जिसमें राज्य सरकार के अधीन सरकारी नौकरी हेतु सभी परीक्षाओं जैसे बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन पार्षद बिहार आदि के आवेदन शुल्क में कमी/छूट की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें परीक्षा शुल्क मात्र 100 रुपए और मुख्य परीक्षा को फ्री कर दिया गया है।

नालंदा में बनेगा 5 सितारा होटल

इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा हेतु नालंदा जिले के राजगीर में जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से दो पांच सितारा होटल और वैशाली जिला अंतर्गत वैशाली में एक पांच सितारा रिसॉर्ट का निर्माण एवं संचालन आधारभूत संरचना विकास सामर्थ्यकारी (इनेबलिंग) संशोधन अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अनुरूप कराये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।

यह भी देखें :

बिहार ईख विकास सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को पूर्व प्रावधानित राशि को वित्तीय वर्ष 2025-26 से 15,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए करने की भी स्वीकृति दी गई थी। साथ ही गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईख विकास सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्ते) नियमावली 2025 की स्वीकृति दी गई थी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 बाजार प्रांगण में राष्ट्रीय कृषि बाजार डीपीआर बेस्ड स्कीम अंतर्गत वन टाइम ग्रांट के रूप में छह करोड़ रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी गई थी। साथ ही बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2025 को भी स्वीकृति दी गई थी।

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी की भी स्वीकृति

सरकार ने 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की स्वीकृति भी दी थी। आज एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक इस चुनावी साल में अहम मानी जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 36 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...